प्रशासनिक सतर्कता:कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षणई-प्रणाली और अनुशासन पर दिया जोर
जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व जिला कोषालय का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, फाइलों के रख-रखाव और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में हो रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कोषालय के डबल लॉक (Strong Room) का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। सरकारी नियमों के अनुसार, डबल लॉक की सुरक्षा और उसमें रखे गए कीमती सामानों का वार्षिक सत्यापन अनिवार्य होता है।
स्टाम्प और टिकटों का सत्यापन:
डबल लॉक में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल और नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, टिकट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के स्टॉक का मिलान सरकारी रिकॉर्ड (पंजियों) से किया गया।