बालकों के लिए आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 11 अप्रैल तक
प्राचार्य शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय, धार ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. स्पेशल एंड रेसिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी द्वारा संचालित विशिष्ट शासकीय आदर्श आवासीय उ.मा.वि. माण्डव रोड, धार में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत केवल अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बालकों के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय – जीव विज्ञान एवं गणित तथा कॉमर्स) में प्रवेश हेतु आवेदन 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। पात्रता के अनुसार एम.पी. टॉस पोर्टल पर आवेदक का प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही आवेदन-पत्र के साथ विगत वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की सत्यापित अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय आदर्श आवासीय उ.मा.वि. माण्डव रोड, धार में संपर्क कर सकते हैं।