बंद करे

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में शहरी परियोजना धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत डिस्लरी चौक, नवीन दशहरा मैदान, पिंजरवाड़ी एवं काजीवाड़ा क्षेत्रों में महिलाओं एवं आमजन से संवाद कर बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना दें अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिससे बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह से बालक-बालिकाओं को होने वाले नुकसान को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता सत्र के दौरान पॉक्सो अधिनियम, 2012 (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम), बालिका शिक्षा, बालिका पोषण एवं स्वास्थ्य, यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सहायता एवं हेल्पलाइन नंबरों— महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य समाज को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

"> ');