बंद करे

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।
         यह कैंप जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धार श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के सहयोग से संयुक्त टीम द्वारा पी.जी. कॉलेज, धार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
        कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं के लिए विशेष रूप से लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जिससे वे सुरक्षित एवं वैधानिक रूप से वाहन चलाने के प्रति जागरूक हो सकें। इस अवसर पर आरटीओ विभाग द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
        इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम के प्रति छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
       कॉलेज प्रबंधन एवं उपस्थित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के अभियान बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

"> ');