बंद करे

भारतीय सेना भर्ती हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल*

भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए भर्ती रैली की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के पात्र एवं इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का यह एक सुनहरा अवसर है। भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल वही अभ्यर्थी भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण किया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) अधिसूचना भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश के शिक्षित एवं योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

"> ');