बंद करे

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों हेतु जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम कृषि विज्ञानं केंद्र धार में संपन्न

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री टी.एस.चौहान द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय पर कृषि विज्ञान केंद्र धार में किया गया। मत्स्य कृषकों द्वारा अधिक संख्या में भागीदारी कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इच्छुक मत्स्य पालक अपनी मत्स्य सम्पदा का बीमा कराने हेतु सर्वप्रथम नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन करवाए, पंजीयन कराने हेतु दी गई वेबसाइट https://nfdp.dof.gov.in/ का उपयोग करें। पंजीयन उपरांत अपने प्रोफाइल में जाकर जलीय कृषि बीमा आप्शन का चयन कर,चयनित बीमा कंपनी को प्रीमियम राशि जमा कर बीमा कराया जा सकता है । योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रीमियम राशि का 40 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। प्रति हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन राशि 25000 रूपये तथा एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर जल क्षेत्र तक देय प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपये रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए एन.एफ.डी.बी. के टोल फ्री नंबर 1800-425-1660 पर कॉल करें अथवा कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला धार में संपर्क करें ।

"> ');