मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तृतीय किश्त के रूप में जिले के 2 लाख 19 हजार 270 किसानों को 43 करोड़ 85 लाख 40 हजार रूपए का राशि का वितरण किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का वितरण जिले के 2 लाख 19 हजार 270 किसानों को प्रति किसान 2 हजार रूपए के मान से कुल 43 करोड़ 85 लाख 40 हजार रुपए की राशि का अंतरण देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली किया। इसके अंतर्गत जिले के कुल 16 हजार 530 नवाधिकार पट्टाधारी भी सम्मिलित है, जिन्हें 3 करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपए राषि का अंतरण किया गया। यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी और लाभान्वित किसान मौजूद रहे। एसएलआर मुकेश मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। आज वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का वितरण किया गया। जिसमें कुक्षी तहसील के 28 हजार 751 किसानों को 5 करोड़ 75 लाख 2 हजार रूपये, मनावर तहसील के 36 हजार 855 किसानों को 7 करोड़ 37 लाख 10 हजार रूपये, पीथमपुर तहसील के 17 हजार 38 किसानों को 3 करोड़ 40 लाख 76 हजार रूपये, धरमपुरी तहसील के 15 हजार 196 किसानों को 3 करोड़ 3 लाख 92 हजार रूपये, धार तहसील के 26 हजार 163 किसानों को 5 करोड़ 23 लाख 26 हजार रूपए, सरदारपुर तहसील के 35 हजार 406 किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 12 हजार रूपए, डही तहसील के 14 हजार 520 किसानों को 2 करोड़ 90 लाख 40 हजार रूपए, गंधवानी तहसील के 17 हजार 213 किसानों को 3 करोड़ 44 लाख 26 हजार रूपए तथा बदनावर तहसील के 28 हजार 128 किसानों को 5 करोड़ 62 लाख 56 हजार रूपए की राशि अंतरण की गई है। इसी प्रकार जिले के 16 हजार 530 नवाधिकार पट्टाधारियों को 3 करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया। इनमें धरमपुरी तहसील के 865 किसानों को 17 लाख 30 हजार रूपये, सरदारपुर तहसील के 1126 किसानों को 22 लाख 52 हजार रूपये, तिरला तहसील के 2586 किसानों को 51 लाख 72 हजार रूपये, बदनावर तहसील के 764 किसानों को 15 लाख 28 हजार रूपये, कुक्षी तहसील के 191 किसानों को 3 लाख 82 हजार रूपये, नालछा तहसील के 2110 किसानों को 42 लाख 20 हजार रूपये, मनावर तहसील के 674 किसानों को 13 लाख 48 हजार रूपये, गंधवानी तहसील के 4059 किसानों को 81 लाख 18 हजार रूपये, डही तहसील के 2186 किसानों को 43 लाख 72 हजार रूपये, बाग तहसील के 1916 किसानों को 38 लाख 32 हजार रूपये तथा निसरपुर तहसील के 53 किसानों को एक लाख 6 हजार रूपये की राशि की तृतीय किस्त का अंतरण किया गया है।