मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अन्तर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अन्तर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में सम्पन्न हुआ। सहायक संचालक मत्स्योद्योग टीएस चौहान ने मत्स्य पालकों को विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए झींगा पालन व समन्वित खेती के बारे में चर्चा की। कृषि विभाग के डीडीए जी.एस. मोहनिया ने नरवई प्रबंधन, भोजन में मिलेट का उपयोग व समन्वित खेती के बारे में जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी एम.एस. मुझाल्दा द्वारा उद्यानिकी फसलों के बारे में बताया गया। जी. एस. गठिये कृषि वैज्ञानिक ने मोटे अनाज एवं जैविक खेती पर चर्चा की। एस.एस. चौहान प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मृदा परिक्षण के बारें मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पशु पालन विभाग के डॉ विक्रम पॅवार ने मछली-सह-मुर्गी पालन, मछली-सह-बतख पालन के बारे में चर्चा की। प्रशिक्षण प्रभारी व सहायक मत्स्य अधिकारी एस. के. बर्मन ने ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, झींगा पालन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना व राज्य मछली महाशीर का संरक्षण की जानकारी देते हुए तकनीकी के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा विकसित नेशनल फिशरीज़ डिजीटल प्लेटफार्म पर मछुआरों के पंजीयन के लियें केम्प का आयोजन भी किया गया। केम्प में मछुआरों द्वारा सी.एस.सी. के माध्यम से एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन करवाया गया। कार्यक्रम के अन्त में गणेश पिपलोदिया, मत्स्य निरीक्षण द्वारा आभार व्यक्त किया गया।