बंद करे

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक संचालक मत्स्योद्योग टीएस चौहान की अध्यक्षता में मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जैतपुरा में संपन्न हुआ। जिसमें मत्स्य पालकों को विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए झींगा पालन व समन्वित खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धार के डॉ. एसएस चौहान द्वारा मृदा एवं जल का गुणवत्ता प्रबंधन, डॉ. डी एस मंडलोई (वैज्ञानिक) द्वारा मत्स्य विपणन, पी जी कॉलेज धार, प्राणी शास्त्र शाखा के प्रमुख डॉ. डी एस वास्केल द्वारा झींगा पालन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. डी एस पटेल द्वारा मत्स्य पालन में नवीन तकनीकांे के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण प्रभारी व सहायक मत्स्य अधिकारी एस.के बर्मन ने मछली-सह-झींगा पालन की सम्पूर्ण तकनीक के बारे में एवं श्रीमती प्रमिला चौहान सहायक मत्स्य अधिकारी द्वारा मछुआ क्रेडिट कार्ड के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में श्री नीरज शर्मा मत्स्य निरीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

"> ');