बंद करे

मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्भया फंड अंतर्गत ‘महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समावेशी शहर’ परियोजना पर वीसी ली गई

मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्भया फंड अंतर्गत प्रस्तावित ‘महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समावेशी शहर (Inclusive Cities for Women and Girls)’ परियोजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न घटकों, कार्यान्वयन की रणनीति, अंतर-विभागीय समन्वय तथा परियोजना से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को अधिक समावेशी एवं सुरक्षित बनाना है। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना निर्भया फंड के अंतर्गत एक पायलट पहल के रूप में देश के 10 चयनित शहरों में लागू की जा रही है, जिनमें धार जिला भी शामिल है। बैठक में परियोजना के प्रभावी, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिले से कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, सीएसपी सुजावल जग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

"> ');