मेरा युवा भारत द्वारा युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
मेरा युवा भारत के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत केंद्र, धार द्वारा धार ब्लॉक में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत 10 युवाओं की एक टीम गठित की गई है, जो गांव-गांव भ्रमण कर युवा मंडलों को सक्रिय करने का कार्य करेगी।
युवा मंडल विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों (Youth Clubs) के नेटवर्क का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है। इसके अंतर्गत निष्क्रिय युवा मंडलों को पुनः सक्रिय किया जाएगा, युवाओं का MyBharat पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने हेतु नेतृत्व क्षमता एवं आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।