मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का किया जा रहा आयोजन
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत प्लेटफ़ॉर्म द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत/2047 के विजन में युवाओं के प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है कॉलेज में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित आठ विषयों पर निबंध लेखन का अवसर मिलेगा ये विषय बजट युवा सशक्तिकरण रोज़गार शिक्षा नवाचार आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। जहाँ युवा अपने विचार सीधे देश के सर्वोच्च नेतृत्व के समक्ष साझा कर सकेंगे। मेरा युवा भारत बजट 2026 का आयोजन 3 से 17 फ़रवरी तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा देश भर के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in/ पर पंजीकरण कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। मेरा युवा भारत ने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।