राग्यश्री बामनिया का चयन 69 वी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में चयन
जिला खेल अधिकारी श्री राजेश शाक्य ने बताया कि हॉकी फीडर सेंटर पुलिस लाइन धार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कु. राग्यश्री बामनिया का चयन 69 राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राग्यश्री ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उक्त प्रतियोगिता में 4 गोल कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन दिखाया। कु. बामनिया ने अपने उत्कृष्ट हॉकी खेल के दम पर अपना स्थान मध्य प्रदेश दल में बनाया। राग्यश्री 26 दिसम्बर 25 से 31 दिसम्बर तक ग्वालियर ने प्री नेशनल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी उसके पश्चात 2 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक ग्वालियर में आयोजित 69 वी राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता ने भाग लेगी। राग्यश्री की इस उपलब्धि पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, रक्षित निरक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, जिला खेल अधिकारी श्री राजेश शाक्य, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष श्री छोटू शास्त्री ने बधाई दी। राग्यश्री बामनिया पुलिस लाइन धार में स्थित हॉकी फीडर सेंटर के प्रशिक्षक श्री मनीष सोलंकी से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।