बंद करे

राजस्व अभियान अंतर्गत आप राजस्व संबंधी समस्त कार्य अपने मैदानी पटवारी से करा सकते हैं ग्रामवासियों से बोले कलेक्टर प्रियंक मिश्राराजस्व महा अभियान 2.0 अंतर्गत कलेक्टर ने किया विकासखंड मानवर के ग्रामों का भ्रमण

राजस्व अभियान अंतर्गत आप सभी राजस्व संबंधी अपने समस्त कार्य मैदानी पटवारी से करा सकते है। साथ ही अभियान अंतर्गत आप डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण, राजस्व प्रकरणों, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण, बंटवारा प्रकरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरस्ती, समग्र ई-केवायसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग, पीएम किसान सेच्युरेशन, स्वामित्व योजना सहित इत्यादि कार्य भी करा सकते है। उक्त बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज विकासखंड मनावर के ग्राम खंडलाई और बारिया में ग्रामवासियों से कही।
        कलेक्टर प्रियंक मिश्रा आज एसपी मनोज सिंह, मनावर एसडीएम राहुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के साथ मनावर विकासखंड के दौरे पर रहे। उन्होंने राजस्व अभियान2.0 अंतर्गत ग्राम खंडलाई और बारिया में पटवारियों द्वारा जारी कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही पटवारियों से जानकारियां लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।
        कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह राजस्व महाअभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिले में 31 अगस्त तक संचालित रहेगा।

 

"> ');