बंद करे

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के द्वारा भारत सरकार खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा गुरूवार से जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। भारत के प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में जिला मुख्यालय पर डीआरपी लाईन परिसर पर मुख्य अतिथि जिला खेलप्रकोष्ठ लाखन सिंह नावासा एवं लाईफ टाईम अचींवमेंटन सुधीर वर्मा, रविन्द्र सिंह कुशवार सुबेदान ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण खिलाड़ियों को फिट इण्डिया की शपथ दिलायी ।
    कार्यक्रम उद्बोदन में राजेश शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें एक संतुलित और स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपने परिवार और मित्रों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लें और एक स्वस्थ एवं सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला खेल प्रकोष्ट लाखन सिंह नवासा ने सभी खिलाड़ियों से कम से कम आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह अपना स्वास्थ्य बनाए रखे और सक्रिय रहे। विषेष अतिथि लाईफ टाईम अचींवमेंट श्री वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्बोधन करते हुए खिलाड़ियों को जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया कि हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति अद्वितीय कौशल और समर्पण ने हॉकी की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी खेल भावना, उत्कृष्टता और समर्पण का एक उत्सव है। उनकी विरासत देशभर के एथलीटों को प्रेरित करती रही है।  इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियॉ आयोजित की गई थी, जिसमें हॉकी ,फुटबॉल, बेडमिंटन, कराते, बॉक्सिग, व्हॉलीबॉल, सितालिया, कुश्ती,दौड़, रस्सा कसी आदि खेलों का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन खिलाड़ियों को विजेता व उप विजेता के मेडल, ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण युवा समन्वयक मनीश सोनी,  जिला खेल प्रशिक्षक शालिनी मिश्रा, बॉक्सिग प्रशिक्षक  प्रकाश पटेल, हॉकी प्रशिक्षक मनीश सोलंकी,   कैलाश चौहान आदि का सहयोग रहा।

"> ');