राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर “मेरा युवा भारत” द्वारा सन्डे ऑन साइकल रैली का आयोजन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “मेरा युवा भारत” धार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण साईं के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मतदाता जागरूकता हेतु सन्डे ऑन साइकल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली साई सेंटर जैतपुरा से प्रारंभ होकर घोड़ा चौपाटी से होते हुए साई सेंटर में समापन हुआ। माय भारत जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए, जागरुक, नैतिक और सहभागी चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। प्रधानमंत्री के राष्ट्रनिर्माण में जन भागीदारी के विजन के अनुरूप, यह पहल युवा नागरिकों को भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के केंद्र में रखने का प्रयास करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरआई पुलिस विभाग श्रीपुरुषोत्तम विश्नोई द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गई एवं हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का फूल माला एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया । एन एस एस जिला संगठक श्रीमान केसर सिंह चौहान द्वारा मंच संचालन करते हुए सभी को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के महत्व को बताया। सभी प्रतिभागियों द्वारा माय भारत माय वोट का नारा दिया गया। कार्यक्रम में कोच ओम प्रकाश, विकास कुमार, वॉलंटियर अमित एवं सुमित उपस्थित रहे।