बंद करे

राष्ट्रीय स्तर की शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में श्री रजत को मिला रजत पदक

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनावर ने बताया कि संगीत शिक्षक श्री रजत जैन ने NESTS नई दिल्ली द्वारा आयोजित EMRS की राष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उक्त प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 16 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें श्री जैन ने शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री जैन की इस उपलब्धि पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री सी एल टनवे, विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील पुरोहित एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।

"> ');