रोजगार मेले में 11 औद्योगिक कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 183 आवेदको/आवेदिकाओ का चयन किया
जिला रोजगार अधिकारी राहुल मंडलोई ने बताया कि बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धामनोद में गत दिवस जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आय. टी. आय., महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार एवं आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) धार ओर मैनेजर, लीड बैंक धार के संयुक्त तत्वाधान मे रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) एस.ओ.पी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस युवा संगम में 331 आवेदको / आवेदिकाओ का ऑफलाईन/ऑनलाईन पंजीयन किया गया।
रोजगार मेले में 11 औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 183 आवेदको/आवेदिकाओ का चयन किया गया।इस मेले में जील कम्पनी छायन बदनावर द्वारा 7, प्रतिभा सिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर द्वारा 10, गीता ग्लासेस इण्डिया लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 20, सूर्यवंशी टूल्स कम्पनी पीथमपुर द्वारा 15, एल.आय.सी. धार/गनावर द्वारा 4, गाईको फायनेश प्रा.लि. इन्दौर द्वारा 15, यशस्वी ग्रुप जेतापुर धामनोद द्वारा 19,एस. आय.एस पुणे द्वारा 38, कीन इण्डिया कम्पनी पीथमपुर द्वारा 10, संजीरा कम्पनी कम्पनी पीथमपुर द्वारा 20 तथा केश स्कील इण्डिया लिटिड पीथमपुर ने 25 आवेदको/आवेदिकाओ का चयन किया गया।
इस युवा संगम रोजगार मेले मे प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धामनोद जिला धार व समस्त स्टाप का सरानीय योगदान रहा है। जिला बैक अग्रणी प्रबंधक श्री बलराम बैरागी द्वारा पीएम विश्वकर्मा के बार हितग्राहियो को 1-1 लाख लोन संबंधी चेक का वितरण किया गया। आय.टी. आय. प्राचार्य एवं संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी / कर्मचारियो का सरानीय योगदान रहा।