बंद करे

वन परिक्षेत्र टाण्डा क्षेत्र में मादा तेंदुए की मृत्यु की घटना, जांच जारी

वन परिक्षेत्र टाण्डा अंतर्गत बुधवार को एक मादा तेंदुए की मृत्यु की घटना प्रकाश में आई है। तेंदुए का शव ग्राम से लगभग 1 किलोमीटर दूरी तथा वन क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर सड़क किनारे पाया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही एनटीसीए, नई दिल्ली एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया। वन स्टाफ की सहायता से घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की गई। तेंदुए का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों श्री सुनील बड़ोले, डॉ. एस.एस. अलावा एवं डॉ. दीपक बामनिया द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम में तेंदुए का शव पूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया है। किसी भी प्रकार के अंग क्षतिग्रस्त नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु होना पाया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह एवं भस्मीकरण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई श्री विजयानंथम टी.आर., वनमंडलाधिकारी धार, श्री सुनील सुलिया, उप वनमंडलाधिकारी सरदारपुर, श्री होशियार सिंह कन्नौजे, परिक्षेत्राधिकारी टाण्डा, श्री अंतरसिंह कन्नौजे, जनपद सदस्य टाण्डा तथा समस्त वन अमले की उपस्थिति में संपन्न की गई। उक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई है। प्रकरण में वन अपराध का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

"> ');