बंद करे

वरिष्ठजनों के लिए हॉलिस्टिक वेल बीइंग शिविर सम्पन्न

राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रमिला चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठजनों के लिए हॉलिस्टिक वेल बीइंग कैंप का आयोजन गुरूवार को शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में किया गया। शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को सर्वप्रथम योग प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास डॉ सीमा सोलंकी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा कराया गया। सभी रोगियों का ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की जांच की गई। शिविर में सबसे ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ो का दर्द आदि के मरीज मरीज पाए गए। शिविर में डॉक्टर डॉ राकेश सोलंकी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी 67 वरिष्ठ नागरिकों एवं शिविर मे आने वाले अन्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय सराय से डॉ सीमा सोलंकी एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमलेश कुमारी एवं शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से कम्पाउण्डर लखन ग्वाला, मंजू पाटीदार, पैरामेडिकल स्टॉफ दिनेश मुकाती, सोनम मोहबे, ममता पाठक, रेखा अलावा,श्रद्धा पाटीदार, पारसिंग सिंह डावर, अनिल बाली आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

"> ');