बंद करे

विकसित कृषि संकल्प रथ के माध्यम से किसानों की आय में होगी वृद्धि और वे बन सकेंगे आत्मनिर्भर

विकसित कृषि संकल्प अभियान जिले में कृषि विज्ञान केंद्र एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास के समन्वय से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत चौपाल लगाकर किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़कर खेती को लाभकारी बनाते हुए आत्मनिर्भर किसान बनाने के लिए जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत नालछा की ग्राम पंचायत बछड़ावदा के कृषक राकेश पटेल बताते है कि उन्हें इस अभियान से हमे ऐसी जानकारियों मिल रही है, जो पहले किसानों को मालूम ही नहीं था और न ही जानते थे। उन्होंने बताया कि किसानों से सीधा संवाद करते हुए किसानों को उन्नत कृषि को लेकर जानकारी दी जा रही है। साथ ही जैसी आधुनिक यंत्रों की कार्यप्रणाली और लाभ बताते हुए किसानों को यंत्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वैज्ञानिकों द्वारा जैविक कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर कृषि को लाभकारी बना रहे है। इसके लिये उन्होंने सभी वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

"> ');