बंद करे

विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’’ देशव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त को

भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर एवं NMBA App  के पूर्ण होने जा रहे पांच वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष नशे के विरुद्ध NMBA उत्सव ‘‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’’ देशव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त  को प्रातः 9 बजे से समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविधालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन हेतु समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। संबंधित अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश अनुसार करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां सम्मिलित की जाये। विद्यालयों/महाविध्यालयों स्तरों पर परिचर्चा, प्रभातफेरी, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक इत्यादि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाना है। खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के आयोजन जैसे नशाबंदी के विरुद्ध दौड/मैराथन, टुर्नामेंट विभिन्न खेल आयोजित किये जा सकते है। नशामुक्ति अभियान को समर्पित विद्यालयों, महाविध्यालयों में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किये जाये। समस्त छात्र, छात्राओं, युवा एवं महिलाओं को नशामुक्ति के विरुद्ध ई- शपथ कार्यक्रम जिसके लिये आनलाईन ई-शपथ प्रमाण-पत्र NMBA की वेबसाईट https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge से डाउनलोड किया जा सकता है। 

 
नशे के विरुद्ध जागरूकता संबंधी अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जावे
     स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत, नगरीय निकायों में स्कूल, कॉलेज एवं अन्य स्थानों में पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के भाषण में NMBA  की प्रासंगिकता पर एक शपथ का आयोजन किया जाना है। निकायों में की गई सभी गतिविधियों को NMBA App में केप्च्यूर किया जाना है क्योकि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जावेगा। निकायों, मास्टर ट्रेनर की लॉगिन आईडी संबंधितों से साझा की गई है। ऐप को https://shorturl.at/wQRlu  पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है तथा ऐप के उपयोग पर ट्यूटोरियल https://shorturl.at/YHa4Q  पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है। आयोजित गतिविधियों को संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप ध्वज व में जानकारी 15 अगस्त  तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिशचित करे।
"> ');