विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 मार्च को जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना कार्यक्रम
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा एवं विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पूर्वान्ह सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, इस आयोजन के अंतर्गत परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन के शिखर पर स्थापित किए जाने वाले ब्रह्मध्वज को जिले के प्रमुख मंदिरों एवं स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत ‘‘सम्राट विक्रमादित्य’’ विषय पर नाट्य प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा।
निर्देशानुसार, 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला धार में यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल द्वारा ‘‘सम्राट विक्रमादित्य’’ नाट्य मंचन हेतु नाट्य एवं कला दल विभिन्न जिलों में अपनी प्रस्तुति देंगे।