विद्यार्थियों में बढते आत्महत्या की रोकथाम हेल्थ सेफगार्ड” के संबंध में बैठक संपन्न
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धार श्री राहुल गुप्ता की अध्यक्षता तथा शिक्षा विभाग तथा प्राचार्य, तकनीकी शिक्षा एवं प्राचार्य शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय (पीजी) धार तथा प्राचार्य शासकीय स्नाकोत्तर कन्या महाविद्यालय धार, प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय धार तथा अनुभाग धार अंतर्गत समस्त कोचिंग संस्था संचालकों की उपस्थिति में “विद्यार्थियों में बढते आत्महत्या की रोकथाम हेल्थ सेफगार्ड” के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री गुप्ता द्वारा उपरोक्त विषय संबंधी शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों के लागु किये जाने एवं इस हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देश- पैरा 38 अनुसार डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के गठन उपरांत कार्य किये जाने पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को विद्यार्थियों/शिक्षणार्थियों के मेंटल हेल्थ सेफगार्ड के संबंध में जारी दिशा निर्देशों को भली भांति समझाते हुए इस अनुसार अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों/शिक्षणार्थियों को जागरूक किये जाने संबंधी निर्देश भी दिये गये।
बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार Govt. Mental Hospital 1800-599-0019, Tele MANAS 1800-89-14416/14416, UMANG 1800-11-5246 जारी टोल फ्री नम्बर जिसके अंतर्गत Crisis Response Protocols का पालन किया जाना है इसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसका आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों/शिक्षणार्थियों एवं उनके पालकगणों द्वारा उपयोग किया जावे इस हेतु अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों/शिक्षणार्थियों को जागरूक किये जाने संबंधी निर्देश समस्त कोचिंग संस्थान संचालक एवं बी ई ओ एवं प्राचार्यो को दिए गए।