बंद करे

विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद ने बताया कि विद्यालय में (CBSE AFFILIATED) में सत्र 2026-27 में कक्षा सातवीं, आठवी एवं कक्षा नवर्मी में अंग्रेजी माध्यम में होने वाली रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश हेतु (केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु) विद्यार्थियों की सूची (पैनल) तैयार की जानी है। इन सभी कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा (EMRSLT) का आयोजन 7 मार्च 2026 को विद्यालय में प्रातः 10.00 बजे किया जायेगा। सीट रिक्त होने पर ही NESTS की Admission Guidelines के अनुसार मेरिट में आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrsgardawad.org.in से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रातः 10 से दोप 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

"> ');