शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, ठण्ड से मिलेगी राहत
शीत लहर का प्रभाव प्रत्येक वर्ष दिसंबर-जनवरी के महीनों में होता है और कभी-कभी विस्तारित शीत लहर की घटनाएं नवंबर से फरवरी तक होती है। जिसके चलते सर्द हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय के निर्देशानुसार जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठण्ड से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी धार को शहर के रेन बसेरा, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। बताया कि निरंतर गिरते तापमान को देखते हुए जनसुविधा के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की जाये। देर शाम शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग अलाव का लाभ उठा सके ।अलाव की नियमित निगरानी और आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई व व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए अलाव का उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जरूरत अनुसार अलाव की व्यवस्था की जाएगी।