बंद करे

शासकीय जनजातीय बालक आश्रम खाखरोड़पारा में की गई व्यवस्था जैसी जिले के हर आश्रम और छात्रावास में होना चाहिए – मंत्री श्री नागर

प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज विकासखण्ड बदनावर अंतर्गत संचालित शासकीय जनजातीय बालक आश्रम खाखरोड़पारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनोज सोमानी, पूर्व विधायक सरदारपुर वेलसिंह भूरिया, जयदीप पटेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ब्रजकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। मंत्री श्री नागर ने आश्रम में विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन मिलने वाले भोजन और नाश्ते के स्वाद के बारे में बच्चों से पूछा। उन्होंने यहां निवासरत बच्चों से उनके कक्षों में जाकर व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि मन लगाकर पढ़े और अपने माता पिता के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ों। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी पढ़ाई लिखाई के लिये हर संभव मदद प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से दिलाई जाएगी। मंत्री श्री नागर ने बच्चों को नियमित योगाभ्यास करने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि ऐसी व्यवस्था जिलें के समस्त आश्रम और छात्रावासों में होना चाहिए। मंत्री श्री नागर ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत आश्रम परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

"> ');