शासन की महत्वकांक्षी योजना “स्कूल चलें हम अभियान” 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक जिले की समस्त शासकीय शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगेशालाओ में “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” हेतु जिले के अधिकारी 4 अप्रैल को आवंटित शाला में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें
मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना “स्कूल चलें हम अभियान” 2026-27 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक जिले की समस्त शासकीय शालाओं में कार्यक्रम क्रियान्वित किये जाने के निर्देश है। जिसके परिपालन के अंतर्गत जिले की शासकीय शालाओ में “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” में जिले के अधिकारियों को दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आवंटित शाला में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि अधिकारी आवंटित शाला में अपने प्रेरणास्पद प्रसंग / व्यक्तिगत सफलता / कहानी आदि के माध्यम से बच्चों में नवीन उर्जा का संचार कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को स्वेच्छानुसार उपहार सामग्री भी भेट कर सकेंगे।
“स्कूल चलें हम अभियान” में भविष्य से भेंट कार्यक्रम 2026 ” के तहत कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा 4 अप्रैल को शा.क.उ.मा. वि. क्र.4 धार (रतलाम रोड) में जाकर बच्चों में नवीन उर्जा का संचार कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी शा. हाई स्कूल धरावरा, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय शा.सांदीपनी विद्यालय धार, संयुक्त कलेक्टर श्री जगदीश मेहरा शा. हाई स्कूल ज्ञानपुरा तिरला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेघा पंवार शा.उ. मा. वि. क्र.2 धार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार शा. हाई स्कूल तोरनोद में भविष्य से भेंट कार्यक्रम 2026 ” शामिल होंगे।
इसी प्रकार जिले के अन्य अधिकारी भी आवंटित शाला में अपने प्रेरणास्पद प्रसंग / व्यक्तिगत सफलता / कहानी आदि के माध्यम से बच्चों में नवीन उर्जा का संचार कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।