बंद करे

संकुल केन्द्र प्राचार्य व जनशिक्षकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल द्वारा वी.सी. के माध्यम से दिये गये निर्देशों के परिपेक्ष्य गुरूवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा सेकेण्डरी एजुकेशन के ए.पी.सी. द्वारा जिले के संकुल प्राचार्य एवं जन शिक्षकों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें नामांकन, ड्रॉप बाक्स, ट्रांजिशन दर, पाठ्य पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय उपलब्धि, सर्वे एवं टुरिज्म क्विज़ आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपरोक्त कार्यवाही में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण देवड़ा द्वारा कार्य की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक रुप से करने हेतु निर्देशित किया गया। समग्र शिक्षा सेकेण्डरी एजुकेशन के ए.पी.सी. भारत डोडिया द्वारा नामांकन, ड्रॉप बाक्स एवं ट्रांजिशन दर से संबंधित कार्यवाही की जानकारी दी। छात्रवृत्ति से संबंधित तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु जानकारी जितेश मोहिते द्वारा दी गई। बैठक में प्राचार्याे द्वारा प्राप्त समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त होने से कार्य को त्वरित करने का आश्वासन दिया।

"> ');