संदीपनी विद्यालय के प्रवेश उत्सव में गूंजे प्रेरणा के स्वर सहायक आयुक्त ने दिलाया विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने का संकल्प
शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में बुधवार को प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अतिथियों के प्रेरणाप्रद संस्मरणों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम बरखड़े ने की, जबकि पूर्व पार्षद विपिन राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के तिलक लगाकर की गई। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सहायक आयुक्त बरखड़े ने अपने जीवन के संघर्षपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा आधार है। उनके संस्मरणों ने विद्यार्थियों को गहराई से प्रेरित किया जिससे प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने भी हर परिस्थिति में अपनी पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र ने स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व पार्षद राठौर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सलाह दी और कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पुरस्कृत करने की बात कहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई और विशेष भोज दिया गया। नए सत्र की शुरुआत को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थीयो और शिक्षकों के द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा।अतिथियों , पालकों, विद्यार्थियों ने इसमें खूब सेल्फी लीं। इसको लेकर अतिथियों एवं फलों में खास रहा और उन्होंने सेल्फी ली।