बंद करे

संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, इन्दौर संभाग इन्दौर ने धार में विभागीय योजनाओं एवं कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं सत्यापन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभागीय योजनाओं दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान, क्षीरधारा योजना, ब्रीडर एसोसिएशन, हिरण्यगर्भ योजना की मैदानी स्तर पर संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, इन्दौर संभाग इन्दौर डॉ. विल्सन डावर ने  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर डावर ने  विकास खण्ड नालछा, विकास खण्ड उमरबन, विकास खण्ड मनावर एवं विकास खण्ड धरमपुरी का भ्रमण किया।       संभागीय संयुक्त संचालक ने इन योजनाओं में पृथक-पृथक स्थल पर जाकर सत्यापन किया तथा इसके अतिरिक्त एनएलएम अन्तर्गत 1 करोड़ की लागत से स्थापित बकरी इकाई संचालनकर्ता श्री विष्णु पिता मेहताब नायक, निवासी ग्राम राजपुरा तहसील मनावर तथा रूपये 20.00 लाख की लागत से स्थापित बकरी इकाई संचालनकर्ता श्री कैलाश काग, निवासी ग्राम अजंदा तहसील मनावर की बकरी इकाई का मौके पर निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। उनके भ्रमण के दौरान उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धार डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया एवं मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

"> ');