बंद करे

सघन जागरूकता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 10 प्राथमिक चयनित जिलों के अंतर्गत धार जिले में सघन जागरूकता अभियान (Intensified Campaign) का प्रारंभ 12 अगस्त 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण जिले में एड्स के प्रति जागरूकता हेतु अभियान चलाया जावेगा। इस संबंध में अभियान की पूर्व तैयारी एवं रूपरेखा के संबध में सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सविता झानिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ने बताया गया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया जाए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोशनी पाटीदार,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.एस. गेहलोत, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. संजय जोशी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक , जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संगठक एन.एस.एस., महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सामाजिक न्याय विभाग, खंड चिकित्सा अधिकारी, आयुष अधिकारी, प्रोग्राम मैनेजर टी.आई. परियोजना, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

"> ');