सफलता की कहानीप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप गायकवाड़ के घर अब सूरज उगल रहा है “बचत की बिजली”सालाना 30 से 35 हजार रुपये की बचत कर आर्थिक रूप से सशक्त हुए धार के गायकवाड़
महंगाई के इस दौर में जहाँ बिजली के बढ़ते बिल आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं, वहीं धार शहर के बसंत विहार निवासी *श्री प्रदीप गायकवाड़* के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ एक वरदान साबित हुई है। इस योजना ने न केवल उनके घर को रोशन किया है, बल्कि उनके परिवार को भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्ति दिलाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।
अंधेरे और भारी बिलों का था साया
प्रदीप गायकवाड़ बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल औसतन *3000 से 4000 रुपये* के बीच आता था। मध्यमवर्गीय परिवार होने के कारण समय पर इतना बिल चुकाना अक्सर कठिन हो जाता था। कई बार बिल बकाया होने की स्थिति में घर की बिजली कट जाने का डर और मानसिक तनाव बना रहता था।
योजना से बदली जिंदगी
लगभग तीन महीने पहले श्री गायकवाड़ ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर *3 किलोवाट (3KW)* का सोलर पैनल लगवाया। इस बदलाव के सकारात्मक परिणाम तुरंत नजर आने लगे। अब उनका मासिक बिजली बिल घटकर मात्र *100 से 200 रुपये* रह गया है।
सब्सिडी और बड़ी बचत
योजना के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि:
उन्हें शासन की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे प्रारंभिक निवेश का बोझ काफी कम हो गया।
बिजली बिल में कटौती से वे अब हर साल लगभग *30 से 35 हजार रुपये की सीधी बचत कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री का जताया आभार
श्री गायकवाड़ अत्यंत हर्ष के साथ कहते हैं, “बचत के इन पैसों का उपयोग अब मैं अपने परिवार की अन्य जरूरतों और बच्चों के भविष्य के लिए कर पा रहा हूँ। बिजली कटने का डर अब खत्म हो गया है।” उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है और अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।