बंद करे

साई एसटीसी धार में तीरंदाजी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो खेल की आवसीय रिक्त सीटों के लिए खिलाडियों की नई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 25 से 27 फरवरी तक

भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल निर्देशानुसार भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के अंतर्गत आने वाले एसटीसी धार में वर्ष 2026-27 के लिए तीरंदाजी और ताइक्वांडो खेलों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।(बालक एवं बालिका हेतु) आवासीय रिक्त सीटों तथा बैडमिंटन के लिए आवासीय बालक और आवासीय बालिका केवल प्रतीक्षा सूची हेतु तथा बैडमिंटन खेल में ही गैर आवासीय बालक एवं बालिका हेतु केवल प्रतीक्षा सूची के लिए खिलाडियों की नई भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन आगामी 25 से 27 फरवरी 2026 तक प्रातः 9 बजे से की जानी है। केन्द्र प्रभारी भारतीय खेल प्राधिकरण धार ने बताया कि आवासीय योजनाओं के तहत साई एसटीसी केन्द्रों में चयन के लिए मापदंड अनुसार व्यक्तिगत इवेंट के लिए उम्र आयु वर्ष 12 से 18 वर्ष के मध्य आयोजित की जाएगी। योग्यता उन खिलाडियों के लिए जिन्होंने सबजूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में आंठ्वे स्थान तक, जो की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ) द्वारा आयोजित या भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में छटवां स्थान तक जो की मान्यता प्राप्त भारतीय विश्विद्यालय संघ या ऑल इंडिया स्कूल गेम फेडरेशन द्वारा आयोजित या राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान तक जो की मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ द्वारा आयोजित या अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या संभाग प्रतियोगिता, अंतर शिक्षा जिला प्रतियोगिता, जो कि पब्लिक स्कूल/सीबीएसई/केन्द्रीय विद्यालय/जवाहर नवोदय विद्यालय/खेलो इंडिया आदि के द्वारा आयोजित की हो और जिसमे प्रधम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त किया हो। वे खिलाडी इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हो सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज हेतु चयन प्रक्रिया पंजीकरण के समय खिलाडियों को जिन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (अपडेटेड) और स्कूल की अंक सूची की मूल प्रति एवं 02 छायाप्रति, गत तीन वर्षों के मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्रों की मूल प्रति एवं 2 छायाप्रति, शारीरिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (शासकीय चिकित्सक द्वारा प्रमाणित), नवीनतम पासपोर्ट फोटो 4 नग अनिवार्य है। आवासीय एवं गैर आवासीय योजनाओ में प्रवेश लेने वाले सभी खिलाडियों के लिए बैटरी टेस्ट और गेम स्पेसिफिक टेस्ट में भाग लेना अनिवार्य है। चयनित खिलाडियों को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क आवास एवं भोजन, स्पोर्ट्स किट, प्रतियोगिता भत्ता, शिक्षा व्यय, दुर्घटना बीमा, चिकित्सा व्यय अन्य व्यय की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने हेतु किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी। खिलाडियों का पंजीकरण 25 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इस चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले सभी इच्छुक खिलाडियों को चयन प्रक्रिया के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करना होगा और जो उम्मीदवार झूठे दस्तावेज़ देंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

"> ');