बंद करे

सेवानिवृत्त हुए 21 शासकीय कर्मचारियो का सम्मान समारोह का आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागृह में जुलाई-2024 में सेवानिवृत्त हुए 21 शासकीय कर्मचारियो का सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किया जाकर शाल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी भवगती काग, पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद तोंग्या एवं महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे। सम्मान समारोह में जनजातीय विकास विभाग कार्यालय के 13, गृह विभाग के 2, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के एक-एक कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

"> ');