सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविर आयोजित हुआ
धार जिले की तिरला जनपद की ग्राम पंचायत बोधवाड़ा में सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी श्रीमती स्वाती जैन द्वारा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में चल रही स्वावलंबन योजना तथा स्टार सखी योजना जिसके अंतर्गत ग्राम में चल रही सूक्ष्म उद्यम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है की जानकारी भी ग्रामवासियों से साझा की गई। शिविर में कुल 40 आवेदन आए। इस अवसर पर विभागों के अधिकारी, सचिव रमेश ठाकुर, सरपंच कैलाश मकवाना, पंच प्रहलाद मकवाना, पटवारी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे।