बंद करे

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुभाष जैन के निर्देशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा धरमपुरी विकासखंड के ग्राम सुन्द्रेल में लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिंसा की रोकथाम हेतु सहायता प्रदान करने वाले स्थान जैसे महिला हिंसा अधिनियम 2005, के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते है, देहज़ निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि विधिक सहायता प्राधिकरण जो कि महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान कर कोर्ट केस लगवाते है जो निशुल्क होते है। किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु वन स्टॉप सेंटर जो एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, आपात्कालीन सहायता, परामर्श सहायता, स्वास्थ्य सेवा,क़ानूनी सहायता प्रदान करता है के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 आदि की जानकारी प्रदान की गई।

"> ');