बंद करे

हर घर तिरंगा अभियान और 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा

हर घर तिरंगा अभियान और 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।किसी भी वार्ड या ग्राम में तिरंगे झंडो की कमी ना हो,इसके लिए एनआरएलएम के समूहों को जवाबदेही सौंपी जा रही है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर ये निर्देश दिए। बैठक में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा,एसपी मनोज कुमार सिंह सीईओ सविता झनिया,एडीएम अश्विनी कुमार रावत,एएसपी इंद्रजीत बाकलवार भी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि झंडों की शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए। नगरीय निकाय इसके विक्रय केंद्र बनाएँ।प्रयास होना चाहिए कि तिरंगा लोग ख़रीद कर शान से फहरायें। पूर्व वर्षों के ध्वज भी इस्तेमाल किया जा सकता है। झंडा संहिता का पालन हो। ग्रामों,शहरों में तिरंगा रैली निकली जाए। सेल्फ़ी पॉइंट बनें।एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत सतत वृक्षारोपण का अभियान जारी रहेगा।

"> ');