बंद करे

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को

खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सायं 4:00 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी । एसपीडीए मैदान (महाजन हॉस्पिटल के सामने) से तिरंगा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाकर रैली का प्रारंभ एसपीडीए मैदान धार से भोज हॉस्पिटल होते हुए घोड़ा चौपाटी से मुड़कर शहीद स्मारक चौराहा (टी.वी.एस.षोरूम के पास) पर अमर शहीद के स्मारक पर श्रध्दाजंलि अर्पित की जाएगी। तिरंगा यात्रा हेतु जन प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस बल, स्कूल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग आदि से समन्वय किया जावेगा तथा खेल क्लब, खेल संगठन, खेल सामग्री विक्रेता, समाज सेवी संगठन, स्काउट गाइट, जन अभियान परिषद्, एन.एन.सी. एन.एस.एस. नेहरू युवा केन्द्र तथा मॉ तुझे प्रणाम योजना में सहभागिता करने वाले युवाओं आदि का सहयोग किया जाएगा। दिये गये निर्देशानुसार जिले मे हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन के रूप मे मनाये जाने के लिए सभी निकायों से लेकर सम्पूर्ण प्रदेश में समस्त जन प्रतिनिधियों तथा जन साधारण द्वारा अधिकाधिक जनभागिदारी के साथ स्वाधीनता का उत्सव मनाया जाये इस हेतु जिला मुख्यालय एवं विकासखण्डों मे वृहत स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित ’’तिरंगा यात्रा’’ 13 अगस्त को सायं 4:00 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा । शुभरंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/अतिथियों का स्वागत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के परिवार का सम्मान, शहर के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मान के पश्चात् मुख्य अतिथि का उद्बोधन के तत्पष्चात् मुख्य अतिथि/अतिथियों, महानुभाओ/युवाओं द्वारा शपथ दी जावेगी। उक्त यात्रा में खिलाड़ियों/छात्र-छात्राओं/एन.सी.सी./एन.एस.एस/शाहसकीय/अर्द्धशासकीय/स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य आदि/अधिकारी/कर्मचारियों आदि ’’तिरंगा यात्रा’’ में https://forms.gle/XH31mQGPakHGXTXG9 लिंक से अपना पंजीयन कर सम्मिलित हो सकते है।

"> ');