बंद करे

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

मध्यप्रदेश प्रशासन सामान्य विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल एवं संचालनालय, खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ’’हर घर तिरंगा अभियान‘‘ अन्तर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन एसपीडीए मैदान (महाजन हॉस्पिटल के सामने) से तिरंगा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाकर यात्रा का प्रारंभ किया गया। यात्रा शहीद स्मारक चौराहा पर अमर शहीद के स्मारक पर श्रध्दाजंलि अर्पित कर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा की शपथ एसडीएम धार रोशनी पाटीदार द्वारा प्रतिभागियों को दिलाई गई। इस अवसर पर सीएमओ नगरपालिका विकास डावर, तहसीलदार दिनेश उईके तथा जिला खेल प्रकोष्ट लाखनसिंह नवासा सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीश् कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस बल, स्कूल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, भारतीय खेल प्राधिकारण,स्वास्थ्य विभाग, खेल संगठन, समाजसेवी संगठन, स्काउट गाइट, जन अभियान परिषद्, एन.एन.सी. एन.एस.एस. नेहरू युवा केन्द्र तथा मॉ तुझे प्रणाम योजना में सहभागिता करने वाले युवाओं आदि का सहयोग रहा है।

"> ');