15 मार्च को मनाया जाएगा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
संचालनालय, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च 2026 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय धार के सभाकक्ष में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिले के जागरूक उपभोक्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित जानकारी का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।