बंद करे

15 मार्च को मनाया जायेगा विश्व उपभोक्ता दिवस

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष धार में आयोजित किया जायेगा। जिसमें उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारियों प्रस्तुत की जायेगी। संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल, प्रदर्शनी लगाये जायेगी। उपभोक्ता अधिकारों की संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु नागरिकगण कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं।

"> ');