24 दिसंबर को मनाया जायेगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन जिला कलेक्टर धार के सभाकक्ष में समय दोपहर 02 बजे आयोजित किया जायेगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की जावेगी। कार्यक्रम में विभागों द्वारा स्टॉल, प्रदर्शनी लगाये जायेगी। जागरूक उपभोक्ता/नागरिकगण उपभोक्ता अधिकारों संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।