• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

95 छात्र-छात्राओ की केरियर काउंसलिंग की

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कार्यालय द्वारा बुधवार को केरियर काउंसलिंग का आयोजन प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमांक 1 एवं क्रमांक 2 धार मे किया गया। जिसमे गठित पेनल के चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञो द्वारा केरियर काउंसलिंग की गई। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के लिए केरियर काउंसलिंग सेशन में विद्यार्थियों को केरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही रोजगार स्वरोजगार एवं रोजगार पंजीयन पोर्टल की जानकारी भी प्रदान की गई। इस प्रकार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कमांक 1 धार मे 50 छात्र-छात्राओं एवं कमांक 2 धार में 45 छात्रों की केरियर काउंसलिंग की गई। इस दौरान कुल 95 छात्र-छात्राओ की केरियर काउंसलिंग की गई।

"> ');