बंद करे

भारत पर्व पर ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा पीजी कॉलेज परिसर में ‘‘हमारा संविधान हमार स्वाभिमान’’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आकर्षक एवं रंगीन तस्वीरों के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं विकास कार्याे को प्रदर्शित किया गया। उक्त प्रदर्शनी का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने फीटा काटकर शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा, एसडीएम रोशनी पाटीदार सहित अन्य अधिकारियों तथा नागरिकों ने अवलोकन भी किया गया।

"> ');