डुप्लीकेट रोल नंबर आदि की जानकारी हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित होगी। इस हेतु डुप्लीकेट रोल नंबर आदि की जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिये कलेक्टोरेट धार में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक-07292-222703, 222705 है। उक्त कन्ट्रोल रूम में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी संयुक्त कलेक्टर मेघा पंवार मोबाईल नंबर 9806979206 के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।