बंद करे

बदनावर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया

नगर परिषद  बदनावर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने रामसेतु डेम के गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

52 लाख रुपए की लागत से होगा रामसेतु डेम का कायाकल्प
          नगर परिषद द्वारा बदनावर द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत 52 लाख रुपये की लागत से रामसेतु डेम का कायाकल्प किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नदी की पूजा कर गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पर जोर
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले के समय में कई कुएं और बावड़ियां वर्षभर जलयुक्त रहते थे, लेकिन देखरेख के अभाव में वे विलुप्त हो गए। अब समय आ गया है कि इन जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। इससे न केवल जल स्रोतों का पुनर्भरण होगा, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि रामसेतु डेम के साथ-साथ अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे।कार्यक्रम में नागरिकों ने भाग लिया और जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

"> ');