बंद करे

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा सहित सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।इनमे वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्पिलओवर कार्यों पर चर्चा और वर्ष 2025-26 हेतु कार्ययोजना का निर्धारण पर चर्चा शामिल है।बैठक में इस न्यास द्वारा लिए जा सकने वाले कामों की गाइडलाइन के बदलाव के बारे में जानकारी दी गई और तदनुसार प्रस्ताव  चाहे गए। पिछली कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध बजट से अधिक कार्य प्रस्तावित  किए गए थे इनमें से तत्समय शुरू नहीं हुए कार्यों को इस बार लेने की प्लानिंग है। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि जो काम दूसरे फण्ड से किया जा सकता है उसे प्रस्तावित ना किया जाए।

       जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खनिज प्रतिष्ठान न्यास के तहत विकास कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए समन्वय के साथ प्लानिंग की गई है।

"> ');