बंद करे

तिरला विकासखंड के प्रेम नगर में जल संरक्षण को लेकर महिला संगोष्ठी और स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार जिले के तिरला विकासखंड के प्रेम नगर ग्राम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव एवं नवांकुर संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल उपयोग की सतत विधियों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और जल बचाने की शपथ ली।इसके साथ ही, प्रेम नगर के मॉडल स्कूल में छात्र-छात्राओं को भी जल संरक्षण पर जागरूक किया गया। बच्चों को जल के महत्व, जल संकट की स्थिति और अपने स्तर पर जल बचाने के उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सराहना की और जल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

"> ');