जिले में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस* *वर्ष 2025 थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करना’* *पर्यावरण संरक्षण हेतु “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत लगाए गए पेड़*
संयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाते हुए राजनैतिक चेतना जागृत करने और आम जनता को प्रेरित करना है। इस वर्ष पर्यावरण की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करना’ है।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई व “एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। जिले में प्रशासकीय अधिकारियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा भी वृहद पौधरोपण किया गया। अभियान अन्तर्गत पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मध्यप्रदेश में राज्य आनंद संस्थान (आनंद विभाग) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसके महत्व एवं आवश्यकता हेतु अपने स्तर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण हेतु जन जागरूकता फैलाई जा रही हैं । वास्तव में पर्यावरण प्रकृति का ही हिस्सा है। मानव जीवन प्रकृति के साथ अनुकूलता में ही संभव है। हम प्रकृति के पोषण, संरक्षण तथा आर्वतनशील पद्धति से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करें तो सदियों तक प्रकृति हमें पोषित करती रहेगी। किन्तु जब अपने असीमित एवं अविचारित शारीरिक सुविधा के लालच में प्रकृति का अमर्यादित शोषण करने लगेगें तो अपने को विनाश की तरफ ही ले जाएगे।
प्रकृति के साथ सुसंगत, समरसता में जीना सीखना न केवल पर्यावरण की आवश्यता है वरन यह मनुष्य को आनंदित रहने के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूत्र है। मानव अपनी आवश्यकता को पहचान कर प्रकृति से से उतना उतना है ही ले, तो निरंतर आनंद में में रह रह सकता है। सभी के द्वारा संकल्प लिया गया कि प्रकृति से जितना हम ले उसका कालान्तर में पूर्ति हो सकें इसके लिए भी स्वयं प्रयास करेगें।